Industry In Bihar: बिहार की विकास योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़े आदेश जारी किए हैं. खासकर उद्योग और टाउनशिप की जमीन को लेकर वे सख्त दिखे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जमीन अधिग्रहण को लेकर अगर कहीं भी बाधा आ रही है तो उसे तुरंत दूर किया जाए. इस तरह से उन्होंने जमीन अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया है.
सीएम सम्राट ने यह भी दिया आदेश
साथ ही कहा है कि इंवेस्टर्स को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें. सीएम सम्राट उद्योग विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ जमीन अधिग्रहण आधारभूत संरचना विकास से संबंधित योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे, जिसमें उन्होंने ये आदेश दिए.
उद्योग-टाउनशिप लैंड पर सीएम का फोकस
मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया कि प्रस्तावित औद्योगिक और शहरी विकास क्षेत्रों में समेकित आधारभूत संरचना विकसित करने की कार्य योजना पर तेजी से काम करें. राज्य में विकसित किए जा रहे नये औद्योगिक क्षेत्रों और सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को समय पर तरीके से पूरा करने के लिए नियमित समीक्षा करें. मुख्यमंत्री ने यह भ कहा कि निवेश, औद्योगिक विकास और शहरीकरण से संबंधित सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए.
15 अगस्त तक 14 हजार एकड़ जमीन उद्योगों को
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास की तैयारी चल रही है. लगभग 14 हजार एकड़ जमीन 15 अगस्त तक निवेशकों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 1.27 लाख एकड़ सरकारी और अन्य उपलब्ध भूमि की पहचान की गई है.
Also Read: बिहार के रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट, यात्रियों को मिलेगा ब्रांडेड खाना
