टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी, अगले एक हफ्ते तक देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

Bihar Train News: भारतीय रेलवे ने ट्रैक सुधार और रखरखाव कार्यों के कारण पूर्वा एक्सप्रेस और टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. 17 मई तक कई ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगी. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांचने की सलाह दी गई है.

Bihar Train News: भारतीय रेलवे ने ट्रैक सुधार, रखरखाव और परिचालन संबंधी जरूरी कामों को देखते हुए आने वाले दिनों में कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. इस बदलाव का असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस और टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस के अप और डाउन रूट पर अलग-अलग तारीखों में समय रीशेड्यूल किया है.

नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस देरी से खुलेगी

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 16 मई को अपने तय समय से 4 घंटे 20 मिनट की देरी से नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी. ऐसे में इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले नया समय जरूर जांच लेना चाहिए ताकि बेवजह इंतजार से बचा जा सके.

टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस कई दिनों तक प्रभावित

गाड़ी संख्या 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस भी कई तिथियों पर देरी से चलेगी. रेलवे के अनुसार 10 मई को यह ट्रेन 2 घंटे देरी से रवाना होगी. 14 मई को 3 घंटे, 15 मई को 2 घंटे 45 मिनट, 16 मई को 3 घंटे 45 मिनट और 17 मई को 2 घंटे 5 मिनट की देरी से ट्रेन खुलेगी. लगातार कई दिनों तक समय में बदलाव होने से यात्रियों को अपनी यात्रा योजना पहले से व्यवस्थित करनी होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बक्सर से लौटने वाली ट्रेन भी लेट

18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस भी देरी से चलेगी. रेलवे के अनुसार 10 मई को यह ट्रेन बक्सर से 3 घंटे देरी से खुली, जबकि 17 मई को इसमें 4 घंटे 40 मिनट की भारी देरी रहेगी. ऐसे में वापसी यात्रा करने वाले यात्रियों को भी समय को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि ये बदलाव सुरक्षा और संचालन से जुड़े जरूरी कामों की वजह से किए गए हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले एनटीईएस या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ट्रेन की लाइव स्थिति जरूर देख लें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी कुंडली, रजिस्ट्री से पहले जांच करेगी सरकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई विभागों में नए सचिव नियुक्त, जानिए किस अफसर को मिली कौन सी जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >