Bihar Diwas 2025: पहली बार बिहार के साथ हरियाणा में भी दिखेगी ‘बिहार दिवस’ की धमक, विधानसभा चुनाव साधने की कोशिश

Bihar Diwas 2025: 22 मार्च को पूरे बिहार में ‘बिहार दिवस’ मनाया जाएगा. राजधानी पटना समेत कई जिलों में भव्य आयोजन किए गए हैं. इस साल पहली बार बिहार दिवस हरियाणा में भी मनाया जाएगा. हरियाणा की सैनी सरकार 23 मार्च को बिहार दिवस मनाने का फैसला की है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Diwas 2025: हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है. इस बार बिहार दिवस के मौके पर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. इस साल बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी पटना में 22 से 24 मार्च तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इन कार्यक्रमों में देशभर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे. बिहार दिवस 2025 की थीम ‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’ रखी गई है. इस बार सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी बिहार दिवस की धमक देखने को मिलेगी. हरियाणा सरकार ने 23 मार्च को बिहार दिवस मनाने का ऐलान किया है. इस दिन हरियाणा के सात जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. वहीं हरियाणा सरकार की इस पहल को लोग चुनाव से भी जोड़ कर देख रहे हैं. 

लाखों की संख्या में काम करते हैं बिहार के लोग

दरअसल, हरियाणा में लाखों की संख्या में बिहार के लोग काम करते हैं. इनमें श्रमिकों व मजदूरों की संख्या अधिक है. इन पर हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा की नजर है. नायाब सैनी सरकार ने 23 मार्च को बिहार दिवस मनाने का फैसला किया है. इसके लिए जहां वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई है वहीं जिलावार कमेटियों का भी गठन किया गया है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने प्रदेश स्तर पर पार्टी की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को इस आयोजन की कमान सौंपी है. 

इन सात जिलों में मनाया जाएगा बिहार दिवस

बता दें, इस साल के अंत में बिहार विधानसभा का चुनाव है. ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने पहली बार हरियाणा में बिहार दिवस मनाने का निर्णय लिया है. हरियाणा के जिन सात जिलों में बिहार दिवस मनाया जाना है, उनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं.

ALSO READ: Bihar: गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स नहीं मिली तो भड़का प्रेमी, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा टेलीकॉम ऑफिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >