हाजीपुर में बड़ी लूट, गन प्वाइंट पर अपराधियों ने कॉस्मेटिक दुकान से 25 लाख लूटे

बताया जाता है कि 5 की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल पर एक कॉस्मेटिक दुकान पर धावा बोलकर तकरीबन 20 लाख के जेवरात और 5 लाख कैश लूट कर फरार हो गये.

हाजीपुर. हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने कॉस्मेटिक दुकान से 20 लाख के गहने व 5 लाख नकद लूट कर फरार हो गए हैं. दुकान हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बागमाली इलाके में है. बताया जाता है कि 5 की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल पर एक कॉस्मेटिक दुकान पर धावा बोलकर तकरीबन 20 लाख के जेवरात और 5 लाख कैश लूट कर फरार हो गये.

अपराधी गिफ्ट पैक कराने के बहाने दुकान में आए थे और इस दौरान गन प्वाइंट पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया. दुकान के ऊपर ही दूकानदार अपने परिवार के साथ रहता है.

इस दौरान अपराधियों ने पूरे परिवार के सदस्यों को एक बाथरूम में बंद कर दिया, वही सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क भी ले गये. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. वहीं सदर एसडीपीओ राघव दयाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आस पास में लगे सीसीटीवी की मदद से मामले की छानबीन में जुटे हैं.

पुलिस के बनुसार 5 की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सकें.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >