Horoscope 16 March 2023: इस राशि वालों का आज दिन रहेगा अच्छा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल

16 मार्च 2023 का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. यह जानने के लिए हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में आकलन किया हैं. आइए जानते हैं...

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 16, 2023 3:03 AM

मेष (Aries): आज शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। राग-द्वेष से दूर रहें और अपने शत्रुओं से संभलकर चलें। स्वास्थ्य भी संभालें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। रहस्यमय विषयों के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। गहन चिंतन-मनन आपके मन को शांति प्रदान करेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

वृषभ (Tauras): व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मचारियों का पूर्ण सहयोग आपको मिल पाएगा। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रतिस्पर्धियों को आश्चर्य होगा। मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और गृह उपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का खर्च होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मिथुन (Gemini): आज आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से सावधान रहें। मध्याहन के बाद व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं खड़ी होंगी। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

कर्क (Cancer): हताशा मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगी और शारीरिक रूप से भी आप अस्वस्थ रहेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहन से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। मध्याहन के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहकार मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर देंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आज छोटा प्रवास होगा ऐसे संकेत देते हैं। विदेश में रहने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेश के लिए दिन लाभदायी है। मध्याहन के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। जमीन जायदाद या संपत्ति से जुड़ी समस्याएं खड़ी होंगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

कन्या (Virgo): अपने मन की द्विधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम नहीं रहने से मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाऐंगे। भाई-बंधुओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बाहर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

तुला (Libra): आज की कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वस्त्रा, आभूषण और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। मध्याहन के बाद आपका मन द्विधायुक्त स्थिति में रहेगा। निर्णय लेने में कठिनाई होगी। परिजनों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालें। अहम को अलग रखकर व्यवहारिक निर्णय लेने से मेलजोल बढ़ेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृश्चिक (Scorpio): आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ अचानक कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

धनु (Sagittarius): व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभकारी दिन है। पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारियों को लाभ होगा। स्वास्थ्य संभालकर चलें। अविचारी कार्य या व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आनंद का वातावरण बनेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मध्याहन के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर जाने की संभावना है। आय में वृद्धि होने का योग है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आज आप बौद्धिक कार्य और लेखन-प्रवृत्ति में उलझे रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोड़ा संभलकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। माता से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मीन (Pisces): आज आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की सलाह देते हैं। हित शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यावसायिक स्थल पर सहयोग मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

Next Article

Exit mobile version