प्रेमी को पाने की चाहत में बार-बार घर से भाग जाती थी लड़की, इस तरह हुआ 'इश्क अध्याय' का खौफनाक अंत !

Bihar crime news: चंद्रदीप थाना क्षेत्र के उड़वा पहाड़ से पुलिस ने एक किशोरी के शव को बरामद किया था. लड़की की उम्र 17 साल है. पुलिस के मुताबिक लड़की का पहले गला दबाकर हत्या की गई थी, उसके बाद ताड़ के पेड़ की टहनी से गला रेत कर हत्या की गई.

बिहार के जमुई जिले (jamui crime news) के एक दिल का दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, शेखपुरा जिले की रहने वाली किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की युवक से शादी करने के बेकरार थी. लेकिन उसके परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. मना करने के बाद भी बार-बार लड़की प्रेमी से मिलने के लिए घर से भाग जाती थी. इसके बाद लड़की के पिता और फूफा ने मिलकर जमुई में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

क्या है मामला?

बता दें कि चंद्रदीप थाना क्षेत्र के उड़वा पहाड़ से पुलिस ने एक किशोरी के शव को बरामद किया था. लड़की की उम्र 17 साल है. पुलिस के मुताबिक लड़की का पहले गला दबाकर हत्या की गई थी, उसके बाद ताड़ के पेड़ की टहनी से गला रेत कर हत्या की गई. शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. जिसके बाद हत्या कांड प्रेम प्रसंग की वजह से करने का मामला सामने आया.

आरोपी फूफा गिरफ्तार

शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी मच गई थी. वहीं, पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश करते हुए लड़की के फूफा को दबोचा, तो कांड का खुलासा हो गया. आरोपी फूफा की पहचान नीरो केवट के रूप में हुई है. आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि लड़की प्रेमी से मिलने के लिए घर से भाग जाती थी. परिवारवालों ने लड़की की शादी कई जगह करवानी चाही, लेकिन वो हर बार इससे इनकार कर देती थी. इससे तंग आकर उसने लड़की की हत्या उसके पिता की मौजूदगी में कर दी, और शव को फेंक दिया था.

आरोपी पिता अभी पुलिस की पहुंच से दूर

पुलिस ने बताया कि लड़की के बार-बार घर छोड़कर भाग जाने से तंग आकर लड़की के पिता ने अपनी बेटी को शेखपुरा से जमुई स्थित उसके फूफबालाडीह गांव लेकर आए. जिसके बाद लड़की को कैलाश डैम घुमाने के बहाने उसको उड़वा पहाड़ ले गए. यहां पिता की मौजूदगी में लड़की के फूपा निरो केवट ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि लड़की का पिता अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >