Holi Special Trains List: होली पर आने-जाने का टेंशन छू मंतर! कई जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान, देखें लिस्ट

Holi Special Trains List: होली के मौके पर बिहार आने-जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में चल रही भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. अब आप इन ट्रेनों में बुकिंग करा कर होली पर और होली के बाद यात्रा कर सकते हैं. देखें ट्रेनों की लिस्ट…

Holi Special Trains List: होली के मौके पर बिहार आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है. पटना रूट की सभी ट्रेनें फुल हैं. विमान का किराया भी आसमान छू रहा है. लोग महीने भर की कमाई किराये में लुटाकर घर आ रहे हैं. ऐसे में यात्रियों की समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. नई दिल्ली-पटना स्पेशल 20 मार्च तक हर सोमवार को छोड़कर नई दिल्ली से सुबह 8.30 बजे खुलेगी और उसी दिन रात में 8.10 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं 02435 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 21 मार्च तक हर मंगलवार को छोड़कर पटना से सुबह 8.30 बजे खुलेगी और उसी दिन रात में 8.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. 

ये ट्रेनें चलाई जाएंगी

08897 गोंदिया-पटना स्पेशल

पटना-गोंदिया स्पेशल

09651 उदयपुर सिटी-पटना स्पेशल

पटना-उदयपुर सिटी स्पेशल

09623 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज स्पेशल

फारबिसगंज-उदयपुर सिटी स्पेशल

आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल

दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल

लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल

दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल

हवाई किराया दो गुना तक बढ़ा

बिहार से बाहर रहने वाले सभी लोग होली पर अपने प्रदेश लौटना चाहते हैं. यात्रियों का रेला देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और अन्य स्टेशनों से ट्रेनों में सवार हो कर बिहार की तरफ लौट रहा है. रोजाना की सभी ट्रेनें पैक हैं. बता दें, राजधानी, संपूर्ण क्रांति, विभूति, जनशताब्दी, विक्रमशिला सहित रेगुलर ट्रेनों में होली तक सभी सीटें फुल हैं. कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं, जो अब फुल होती दिख रही हैं. दूसरी तरफ विमान का किराया भी आसमान छू रहा है. यात्री महीने भर की कमाई लुटाकर होली में घर आ रहे हैं.

ALSO READ: Land For Job Scam: लालू यादव अपने बेटा-बेटी के साथ कोर्ट में होंगे पेश, लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई आज

ALSO READ: Holi Special Train List: होली पर बिहार आना चाहते हैं? इन ट्रेनों में आज ही बुक करें टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >