बिहार में करोड़ों रुपये से 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक एग्जाम सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक पर ब्रेक लगाने की तैयारी

Exam Centre Strong Room Project: बिहार में पेपर लीक पर ब्रेक लगाने के लिए सरकार ने जरूरी फैसला लिया है. 29 जिलों में हाईटेक एग्जाम सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम बनाने की तैयारी की गई है. बिहार सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है.

Exam Centre Strong Room Project: बिहार में पेपर लीक और कदाचार जैसी समस्याओं पर ब्रेक लगाने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब परीक्षा सेंटर्स पर सिर्फ निगरानी बढ़ाने की बात नहीं होगी, बल्कि परीक्षा से जुड़े पूरे सिस्टम को मजबूत करने की तैयारी है.

राज्य के 29 जिलों में नए एग्जाम सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) को निर्देश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, इस पूरी योजना के लिए सरकार ने करीब 33 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है.

12 जिलों के लिए मिली मंजूरी

मिली जानकारी के मुताबिक, पहले फेज में 12 जिलों में एग्जाम सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम बनाने को प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी है. इस योजना की सबसे खास बात स्ट्रॉन्ग रूम होंगे. यहां परीक्षा के क्वेश्चन पेपर, आंसर शीट और दूसरी जरूरी सामानों को सुरक्षित रखा जाएगा. इस तरह से परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है.

मौजूदा स्कूलों में बनेंगे एग्जाम सेंटर

बताया जा रहा है कि अधिकतर एग्जाम सेंटर मौजूदा स्कूलों के परिसर में ही बनाए जाएंगे. इसके लिए करीब एक से डेढ़ एकड़ जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा. परीक्षा भवनों में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी, ताकि परीक्षा का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सके.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पहले फेज में इन जिलों में बनाए जायेंगे सेंटर

जानकारी के मुताबिक, पहले फेज में जिन 12 जिलों में निर्माण की मंजूरी मिली है, उनमें रोहतास, लखीसराय, बेगूसराय, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, वैशाली, कैमूर, नालंदा, जमुई, कटिहार, नवादा और मधेपुरा शामिल हैं. इन जिलों में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक परिसरों में एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे.

परीक्षा को लेकर सिस्टम होगा मजबूत

बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य में परीक्षा के दौरान कदाचार और क्वेश्चन पेपर की सुरक्षा पहले से मजबूत हो सकेगी. नए एग्जाम सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम तैयार होने के बाद केव्श्चन पेपर्स के सुरक्षित रखने से लेकर परीक्षा संचालन तक की प्रक्रिया को एक बेहतर ढांचे में लाने में मदद मिलेगी.

Also Read: पशुपतिनाथ से बैद्यनाथ धाम तक बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, बिछेगा सड़कों का जाल, रूट में बिहार के ये जिले शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >