पटना एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को कुचला, चेहरे पर चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Patna News: बेली रोड स्थित पीलर नंबर 14 के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को टक्कर मारने के बाद उसके चेहरे पर गाड़ी चढ़ा दी है. इस भीषण सड़क हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी.

पटना: हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के बेली रोड स्थित पीलर नंबर 14 के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को टक्कर मारने के बाद उसके चेहरे पर गाड़ी चढ़ा दी है. इस भीषण सड़क हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की देर रात की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया धक्का इतना जबरदस्त था कि अधेड़ काफी दूर जा कर गिरा.

भागने के दौरान चेहरे को कुचला

धक्का के बाद जब लोगों ट्रक का पीछा किया तो वह भागने के चक्कर में अधेड़ के चेहरे को ही कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. आक्रोशित लोगों को अपने ओर आता देख चालक चलती ट्रक से कूदकर फरार हो गया. गटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची ट्रैफिक थाने की पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और मृतक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यूपी नंबर की थी ट्रक, शव का नहीं हुआ पहचान

गांधी मैदान ट्रैफिक थानेदार अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है. अबतक उसकी पहचान भी नहीं हो पायी है, इस वजह से उसके शव को शीत गृह में रखा गया है. वहीं दूसरी तरफ पाटलिपुत्र थाना के अटलपथ पर एक कार ने धक्का मार दिया. इस घटना में दाे लाेग जख्मी हाे गये.

घटना के बाद स्थानीय लाेग पहुंचे. जब तक पुलिस माैके पर पहुंचती, घायल व वाहन चालक वहां से चले गए थे. ट्रैफिक थानेदार ने बताया कि इस घटना की सूचना नहीं मिली है. इसके अलावा अटल पथ के राजीवनगर स्थित भी एक तेज रफ्तार बाइक साइकिल सवार को ठोक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >