सिवान में महेंद्रानाथ मंदिर के प्रधान पुजारी को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

इस घटना पर चैनपुर ओपी के थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि मामला मंदिर के गुटबाजी से भी जुड़ा लग रहा है. गांव में भूमि विवाद का भी मामला वर्षों से चल रहा है.

सिवान. सिवान में बैखोफ अपरधियों ने सुबह-सुबह महेंद्रानाथ मंदिर के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ लाल बाबा को गोली मार दी है. 3-4 की संख्या में आये बदमाशों ने पुजारी को गोली मारी है.

घटना चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र की है. गोली लगने से घायल अवस्था में लाल बाबा को सिवान के सदर हॉस्पिटल लाया गया. डॉक्टर ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार घटना मेहंदार मंदिर से सटे एक ईंट भट्टे की चिमनी के पास की है. प्रधान पुजारी हर दिन की तरह सुबह मंदिर अपने गांव से मेहंदार आ रहे थे. उसी दौरान बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर पुजारी लाल बाबा को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये. लाल बाबा पर पहले भी हमला हो चुका है.

सुबह-सुबह फायरिंग से आसपास के दहशत में आ गये. इस घटना पर चैनपुर ओपी के थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि मामला मंदिर के गुटबाजी से भी जुड़ा लग रहा है. गांव में भूमि विवाद का भी मामला वर्षों से चल रहा है.

उन्होंने बताया कि बाबा का कई लोगों से दुश्मनी भी है. हो सकता है इसी को लेकर बदमाशों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन अभी नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >