बेगूसराय में हर्ष फायरिंग, बच्चे को लगी गोली, रिसेप्शन पार्टी में बार बाला का चल रहा था डांस

बिहार में तिलक से लेकर रिसेप्शन तक में हर्ष फायरिंग का चलन बढ़ता ही जा रहा है. न कानून का किसी को डर है न जान माल की क्षति की चिंता. आये दिन हर्ष फायरिंग को लेकर हो रही अप्रिय घटनाओं के बाद भी लोग इस चलन को अपनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं. ताजा मामला बेगूसरा का है.

बेगूसराय. बिहार में तिलक से लेकर रिसेप्शन तक में हर्ष फायरिंग का चलन बढ़ता ही जा रहा है. न कानून का किसी को डर है न जान माल की क्षति की चिंता. आये दिन हर्ष फायरिंग को लेकर हो रही अप्रिय घटनाओं के बाद भी लोग इस चलन को अपनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं. ताजा मामला बेगूसरा का है.

डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग

बेगूसराय में एक रिसेप्शन पार्टी में बार बालाओं के डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक बच्चे को गोली लग गयी. आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज जारी है. घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की है.

रिसेप्शन पार्टी में हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि बीते 9 जून को वीरपुर गांव निवासी बैजनाथ यादव के बेटे श्रवण कुमार की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी. शादी के बाद शनिवार को रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गयी थी. इस रिसेप्शन पार्टी में बार बालाओं के डांस का भी इंतजाम किया गया था. भोजपुरी गानों पर बार बाला ठुमके लगा रही थीं. कार्यक्रम अपने पूरे सबाब पर था. इसी बीच तीन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

10 वर्षीय बेटे नीरज कुमार को लगी गोली

फायरिंग के दौरान गांव के ही सोने लाल यादव के 10 वर्षीय बेटे नीरज कुमार को गोली लग गयी है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ना तो घटनास्थल पर पहुंची और ना ही घायल बच्चे को देखने आयी.

पुलिस भी लाचार

पुलिस प्रशासन भी इस चलन के आगे हथियार रख चुकी है. यही कारण है कि बेगूसराय में इन दिनों हर्ष फायरिंग की घटनाएं आम हो गयी हैं. हर्ष फायरिंग में गोली लगने से अबतक कई लोगों की जान भी जा चुकी है, बावजूद इसके लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >