hajipur news. गंगा नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

शनिवार को थाना क्षेत्र के चमरहरा निवासी एक 22 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया, उसकी पहचान सचिन्द्र कुमार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आशीर्वाद कुमार के रूप में हुई है

महनार. शनिवार को थाना क्षेत्र के चमरहरा निवासी एक 22 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया. उसकी पहचान सचिन्द्र कुमार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आशीर्वाद कुमार के रूप में हुई है. एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगी हुई है. युवक के दादा ओंकारनाथ सिंह का निधन एक सप्ताह पूर्व हुआ था. शनिवार की सुबह आशीर्वाद घर से निकला, तो परिवार के लोगों को लगा कि वह किसी काम से जा रहा है. बाकी लोग श्राद्ध कार्यक्रम में व्यस्त रहे. शनिवार पूरी रात तलाश के बाद जब वह नहीं मिला, तो रविवार की सुबह परिजनों ने महनार थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया. इसके बाद सूचना मिली कि सहदेई बुजुर्ग के मुरौवतपुर घाट पर एक लड़के को पानी में डूबते हुए देखा गया है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन स्थल पर पहुंचे, जहां उन्हें आशीर्वाद का चप्पल और टीशर्ट मिला. इसके बाद परिजनों ने महनार व सहदेई सीओ को सूचना दी. सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस, एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >