महुआ. महुआ पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस दौरान युवक ने हो हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर नशे की हालत में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. जांच किए जाने पर भारी मात्रा में अल्कोहल की मात्रा पाई गयी. इस दौरान युवक हंगामा शुरू कर दिया. सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर कोर्ट भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
