hajipur news. शिवरात्रि जुलूस के दौरान क्रेन से कुचलकर युवक की गयी जान

महुआ थाना क्षेत्र के पातेपुर रोड की घटना, महुआ सिंहराय पश्चिमी निवासी मनोज महतो के 22 वर्षीय पुत्र रंधीर कुमार के रूप में हुई पहचान

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के पातेपुर रोड में महाशिवरात्रि जुलूस के दौरान क्रेन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार महुआ काली घाट से महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की बारात सह झांकी निकाली गई थी, जो नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करने के बाद देर शाम पातेपुर रोड पहुंची. इसी दौरान जुलूस में शामिल क्रेन से कुचलकर महुआ सिंहराय पश्चिमी निवासी मनोज महतो के 22 वर्षीय पुत्र रंधीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. जुलूस में शामिल लोगों ने उन्हें आनन-फानन में कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों डॉ आरके रवि एवं डॉ सृष्टि यादव ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन उसे अनुमंडल अस्पताल ले गए. अस्पताल संचालक डॉ उदयशंकर कुमार ने बताया कि घटना में युवक का सीना बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं, थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >