महुआ. महुआ थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत का एक युवक दिल्ली से घर लौटने के क्रम में रास्ते से ही लापता हो गया. युवक के लापता होने की सूचना उसके पिता ने पुलिस को दी. युवक के घर नहीं पहुंचने से परिजन काफी परेशान हैं. महुआ थाना क्षेत्र के मेघपुर सिंघाड़ा निवासी रामजीवन पासवान का 19 वर्षीय पुत्र बलराम कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. पिछले सप्ताह मां की तबीयत खराब होने पर दिल्ली से अपने घर के लिए चला था. लेकिन पटना पहुंचने के बाद लापता हो गया. उसके पिता ने बताया कि फोन कर सूचना दी थी कि वह पटना पहुंच गया है. लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना जीआरपी थाना, पटना को दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
