hajipur news. जितिया पर महिलाओं ने मंदिरो में की पूजा-अर्चना

महुआ में जितिया श्रद्धापूर्वक मनायी गयी, महिलाओं ने अपने बच्चों के लिए रखा उपवास

महुआ. महुआ में जितिया श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर संतान की दीर्घायु की कामना की. पर्व पर महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर अपनी संतान की दीर्घायु को लेकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान महावीर मंदिर पुरानी बाजार, बाबा अभयानाथ शिव मंदिर काली घाट, पंचानंद शिव मंदिर पंचमुखी चौक के साथ ही अन्य मठ मंदिरों में सुबह से देर शाम तक देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने को लेकर महिला भक्तों की भीड़ जमी रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >