hajipur news. बथान के घर लौट रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत

महुआ थाना क्षेत्र के चकदादन गांव का मामला, लखनदेव सिंह की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई पहचान

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के चकदादन गांव में अज्ञात बाइक की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मौके पर जुटे लोगों एवं परिजनों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. मृतका चकदादन गांव निवासी लखनदेव सिंह की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी बतायी गयी है. मृतका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात महुआ थाना क्षेत्र के चकदादन गांव निवासी लखनदेव सिंह की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी अपने बथान पर पति को खाना खिलाने के बाद घर जा रही थी. इस दौरान दरवाजे के पास ही तेज रफ्तार बाइक सवार ठोकर मार कर फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए डोगरा चौक स्थित नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया गया, जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कुछ ही घंटे बाद माहिला की मौत हो गयी. महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना महुआ थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी, एएसआई प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंच गए. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

अज्ञात पर प्राथमिकी की गयी दर्ज

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया विजय पासवान ने कबीर अन्त्येष्टी योजना के तहत मृतक के परिजन को तीन हजार रुपये की सहायता राशि दी. इस दौरान सरपंच प्रेम पासवान, जगन्नाथ चंद्रवंशी, सतीश महतो, विपिन कुमार, मनोज चौधरी, रणजीत राय, विंदेश्वर दास, विनोद चौधरी, सत्येंद्र कुमार, राजीव कुमार सिंह, महादेव सिंह समेत अन्य लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि चकदादन गांव में बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के फर्द बयान पर पुलिस अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >