उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर दो ऊर्वरक प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द, दो निलंबित

विगत माह से अबतक कुल 314 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है.

हाजीपुर. जिले में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता करने तथा उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए थोक एवं खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों के गोदामों में भंडारित उर्वरकों की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया गया है. जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक सह कृषि समन्वयक ने विभिन्न थोक उर्वरक प्रतिष्ठानों के गोदामों का निरीक्षण किया तथा पोस स्टॉक एवं भंडार पंजी से मिलान करते हुए उर्वरकों की उपलब्ध मात्रा का भौतिक सत्यापन किया. विगत माह से अबतक कुल 314 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है. औचक निरीक्षण के क्रम में 46 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता पायी गयी है. इसमें से दो पर प्राथमिकी, 11 की उर्वरक प्राधिकार पत्र को रद्द, 18 का अनुज्ञप्ति निलंबन एवं शेष से स्पष्टीकरण पृच्छा की गयी. जांच के दौरान शुभई स्थित मेसर्स अभिनंदन खाद बीज भंडार एवं बिदुपुर स्थित मेसर्स गौरव खाद बीज भंडार में उर्वरक व्यापार में अनियमितता, कृषकों के नाम पर यूरिया उर्वरक की बिक्री कर कालाबाजारी के आरोप में अनुज्ञप्ति रद्द की गयी है. वहीं गोरौल स्थित मेसर्स आशा कृषि उद्यमी केंद्र, महनार स्थित मेसर्स पिंकी कृषि उद्यमी सेवा केंद्र को अनियमितता बरतने के कारण अनुज्ञप्ति निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण पृच्छा की गयी है. सत्यापन के दौरान प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण पाया गया. उपलब्ध स्टॉक के अनुसार जिले में लगभग यूरिया – 13688.82 मीट्रिक टन, डीएपी – 7,933.30 मीट्रिक टन, एमओपी – 4356.77 मीट्रिक टन, एनपीकेएस – 13,827.52 मीट्रिक टन सहित अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध पाया गया. कुल मिलाकर जिले में कुल 42008.99 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया गया कि उर्वरकों का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाये तथा किसी भी स्थिति में कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक मूल्य वसूली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >