वैशाली: सुल्तानपुर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

Vaishali News: वैशाली जिले के सुल्तानपुर पंचायत में अष्टयाम यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर 501 कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एक भव्य कलश यात्रा निकाली. यह यात्रा नयागांव गनियारी गंगा घाट से शुरू होकर यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किए गए.

Vaishali News: वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सुलतानपुर पंचायत में आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाला गया. इस पवित्र कलश यात्रा में मुख्य रूप से 501 कन्याएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं. सभी श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव और नियम-निष्ठा के साथ अपने सर पर कलश रखकर यज्ञ स्थल तक की लंबी दूरी तय की.

स्कूल के पास यज्ञ

सुलतानपुर पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय रेपुरा के समीप इस भव्य अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसी धार्मिक अष्टयाम यज्ञ की शुरुआत को लेकर इस भव्य कलश यात्रा का आयोजन योजनाबद्ध तरीके से किया गया. यह कलश यात्रा नयागांव गनियारी गंगा घाट से गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकलकर वापस मुख्य यज्ञ स्थल तक पहुंची.

वैदिक रीति से संकल्प

गनियारी गंगा घाट पर उपस्थित आचार्यों द्वारा पवित्र मंत्रोचार एवं वैदिक ऋतियो से विधिवत संकल्प कराकर सभी कलशों में गंगा का पवित्र जल भरा गया. उसके बाद उपस्थित लोगों ने कलश को सर पर रखकर यज्ञ स्थल तक की आस्था के साथ पैदल यात्रा पूरी की. यज्ञ स्थल पर पहुंचकर सभी कलशों को पूरे भक्ति भाव, वैदिक ऋतियों व पवित्र मंत्रोचार के साथ स्थापित किया गया.

आज होगा राम विवाह

मुख्य आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अष्टयाम यज्ञ की समाप्ति के बाद मंगलवार की रात में भव्य राम विवाह नाटक का आयोजन किया जाएगा. अष्टयाम यज्ञ के अखंड कीर्तन को लेकर पिछले कई दिनों से पूरे गांव और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह से भक्तिमय और शांतिपूर्ण वातावरण बना हुआ है.

कई गणमान्य रहे उपस्थित

इस भव्य कलश यात्रा के सफल संचालन में पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य धर्मराज पासवान, महेश्वर राय, विनोद सिंह कुशवाहा, कृष्णनंदन सिंह कुशवाहा, रामपुकार सिंह कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह कुशवाहा, दिनेश सिंह कुशवाहा, रामेश्वर सिंह कुशवाहा, मदन सिंह कुशवाहा, त्रिलोकी सिंह कुशवाहा और पलटन सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से शामिल रहे.

ग्रामीणों का रहा सहयोग

इसके साथ ही नागेन्द्र सिंह कुशवाहा, रणवीर सिंह कुशवाहा, मनीष सिंह कुशवाहा, अमरेंद्र सिंह कुशवाहा, सत्यनारायन सिंह कुशवाहा, विनय सिंह कुशवाहा, लखन सिंह कुशवाहा, भिखारी सिंह कुशवाहा, अजित सिंह कुशवाहा, जय किशुन सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला और पुरुष श्रद्धालु मुस्तैदी से शामिल रहे.

Also Read: वैशाली के महुआ में 12 जुलाई को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का भव्य आयोजन, तैयारियां अंतिम चरण में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Singeshwar prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >