ओपन बिहार कप कराटे चैंपियनशिप में हाजीपुर के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक

Bihar Karate Championship: स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आयोजित ओपन बिहार कप कराटे चैंपियनशिप 2026 में हाजीपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वॉरियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के 7 खिलाड़ियों ने कुल 7 पदक अपने नाम किए, जिसमें 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक शामिल हैं.

Bihar Karate Championship: स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में आयोजित ओपन बिहार कप कराटे चैंपियनशिप 2026 में हाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में पूरे बिहार से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. हाजीपुर स्थित वॉरियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के सात खिलाड़ियों ने भाग लेकर पांच स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए.

सात खिलाड़ियों ने दिलाए सात पदक

टीम मैनेजर एवं असिस्टेंट कोच अनुराग कुमार ने बताया कि संस्थान की ओर से एक बालक और छह बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया. सब-जूनियर बालिका वर्ग में नमामी कश्यप, मानसी मांझी, कशिश रंजन, दित्या प्रियदर्शिनी और दिव्यांका चौरसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. वहीं सीनियर महिला वर्ग में अपर्णा शुक्ला और सब-जूनियर बालक वर्ग में सत्यार्थ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया.

मुख्य प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में मिली सफलता

सभी खिलाड़ियों ने वैशाली कराटे संघ की अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई रुपाली कुमारी के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में यह उपलब्धि हासिल की. वैशाली कराटे संघ के कोषाध्यक्ष सेंसेई सुजीत कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

खिलाड़ियों को पदक और सम्मान से नवाजा गया

प्रतियोगिता के दौरान स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रेन्शी पंकज कांबली, कोषाध्यक्ष पल्लवी श्रीवास्तव और इंडियन कराटे कोच सेंसेई सावन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र और अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस देकर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.

जिले में खुशी का माहौल

हाजीपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों, अभिभावकों और जिलेवासियों में खुशी का माहौल है. लोगों ने खिलाड़ियों की सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया.

Also Read: बिहार के किसी भी कोने से महज साढ़े 3 घंटे में पहुंचेंगे पटना, बिछ रहा सड़कों का जाल, ये एक्सप्रेस-वे बदल देंगे सफर का अंदाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >