वैशाली में बनेंगे 1.03 लाख नए राशन कार्ड, 30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, ये दस्तावेज जरूरी

Vaishali New Ration Card Application : वैशाली जिले में 1,03,707 नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। पात्र परिवार 30 जुलाई तक स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ देखें।

Vaishali New Ration Card Application : वैशाली जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत 1,03,707 नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे. जिला प्रशासन ने पात्र परिवारों से 30 जुलाई तक स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है.

30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

जिला प्रशासन के अनुसार पात्र परिवार स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन स्वयं मोबाइल से, किसी साइबर कैफे के जरिए या पंचायत भवन में कार्यरत कार्यपालक सहायक की मदद से किया जा सकता है. आवेदन के दौरान सभी जानकारी सही भरना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना जरूरी होगा.

आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक), जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और परिवार का फोटो अपलोड करना होगा.

राशन कार्ड में नया नाम भी जोड़ सकते हैं

यदि परिवार का कोई पात्र सदस्य राशन कार्ड में शामिल नहीं है, तो नए आवेदन या आवश्यक संशोधन के माध्यम से उसका नाम जोड़ा जा सकता है. इसके लिए संबंधित सदस्य का आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे.

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करते समय आधार कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण सही होना चाहिए. मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना आवश्यक है. सभी दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड करें और आवेदन जमा करने से पहले एक बार पूरी जानकारी की जांच जरूर कर लें.

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) या प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) से संपर्क किया जा सकता है. आवेदन की जांच के बाद पात्र पाए जाने वाले परिवारों को नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा.

Also Read : वैशाली में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए 346 नावें, 8 बोट एम्बुलेंस समेत सभी विभाग अलर्ट, जानिए किस विभाग ने क्या इंतजाम किए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >