hajipur news. सीवान को 2-0 से हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंची वैशाली की टीम

राजगीर खेल परिसर के हॉकी मैदान पर राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी अंडर-17 बालिका टूर्नामेंट का हो ह

गोरौल.

राजगीर खेल परिसर के हॉकी मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी अंडर-17 बालिका टूर्नामेंट में वैशाली की बालिका टीम ने सीवान की बालिका टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. सोमवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में वैशाली की लड़कियां नालंदा की टीम से टक्कर लेने वाली है.

वैशाली और सीवान के बीच खेले गये रोमांचकारी मुकाबले में जब कोई निर्णय नहीं हो सका, तो पैनाल्टी शूट आउट का समय आया. शूटआउट में वैशाली ने सीवान को 2- 0 से हरा दिया. कोच अभय कुमार ने कहा कि वैशाली की लड़कियां बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची हैं. फाइनल मुकाबले में भी हम लोग नालंदा की टीम को कड़ी टक्कर देने वाले हैं. सिवान से हुए मुकाबले में शूटआउट के दौरान गोलकीपर सोनाक्षी ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी बॉल को गोल पोस्ट में जाने से रोका. मालूम हो कि वैशाली के अंदर 17 बालिका टीम, टीम प्रबंधन आयुष राज, सेक्रेटरी शशि कुमार राणा एवं कोच के साथ राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी अंडर 17 बालिका टूर्नामेंट के सिलसिले में राजगीर में ठहरी हुई है. टीम में रितिका सिंह, नेहा रॉय, अंजली, अनीषा, गुंजन, सोनाक्षी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >