Vaishali CCTV Camera News : (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ नगर परिषद क्षेत्र में खराब पड़े CCTV कैमरों को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है. प्रभात खबर डिजिटल में खबर प्रसारित होने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आया और बंद पड़े कैमरों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है. इससे बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को फिर से मजबूत करने की उम्मीद बढ़ गई है.
खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान
जानकारी के अनुसार महुआ नगर परिषद क्षेत्र में चौक-चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कुल 108 CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इनमें से कई कैमरे लंबे समय से खराब पड़े थे. इस समस्या को लेकर 11 जून को प्रभात खबर डिजिटल पर खबर प्रकाशित की गई थी.
Hajipur News: 25 से 30 कैमरे थे खराब
खबर के अनुसार नगर क्षेत्र में लगे कई कैमरे बंद होने के कारण आपराधिक घटनाओं की निगरानी और जांच में पुलिस को परेशानी हो रही थी. कैमरे खराब होने से घटनाओं के साक्ष्य जुटाने में भी दिक्कतें आ रही थीं.
Vaishali News : मरम्मत कार्य में जुटे मैकेनिक
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय ने बताया कि 25 से 30 CCTV कैमरों के खराब होने की सूचना मिली थी. इसके बाद मैकेनिक को बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी कैमरों को दुरुस्त कर लिया जाएगा.
कई कैमरे फिर से हुए चालू
मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद शुक्रवार शाम तक कई कैमरे चालू हो गए हैं. कैमरों के सक्रिय होने से विभिन्न क्षेत्रों की निगरानी भी दोबारा शुरू हो गई है.
अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी कैमरे ठीक हो जाने के बाद बाजार और सार्वजनिक स्थलों की निगरानी आसान होगी. इससे अपराधियों पर नजर रखने और किसी भी घटना के बाद साक्ष्य जुटाने में काफी सुविधा मिलेगी.
क्या बोले प्रभारी थानाध्यक्ष
महुआ के प्रभारी थानाध्यक्ष राजू पाल ने बताया कि खराब पड़े कैमरों की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है. कई कैमरे चालू हो चुके हैं और शेष कैमरों को भी जल्द ठीक कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि CCTV नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय होने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और मदद की.
