महुआ. थाना क्षेत्र का पुरानी बाजार सुबह में उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब एक कोचिंग संस्थान के बाहर मनचले युवकों के दो गुट आपस में भीड़ गये. दोनों गुटों के युवकों में जमकर मारपीट हुई. बाद में लोगों के सहयोग से मामले को शांत कराया गया. बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पुरानी बाजार में एक कोचिंग से पढ़कर निकले मनचले युवकों के दो गुट किसी बात को लेकर पहले कहासुनी. फिर देख लेने की धमकी के बीच एक गुट ने दूसरे गुट पर हाथ छोड़ दिया. इसके बाद दूसरा गुट भी मारपीट करने लगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
