वैशाली में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, 12 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

Vaishali 'Har Ghar Tiranga' Campaign : वैशाली जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और एकता को मजबूत करना है. जिला प्रशासन ने इसे जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया है, जिसमें तिरंगा यात्रा, रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.

Vaishali 'Har Ghar Tiranga' Campaign : भारत सरकार और बिहार सरकार के निर्देशानुसार वैशाली जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इसे केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाए.

हर परिवार तक पहुंचेगा राष्ट्रीय ध्वज

हाजीपुर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सरकारी और निजी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा गया है.

राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देगा अभियान

प्रशासन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है. इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है.

जिलेभर में होंगे कई देशभक्ति कार्यक्रम

अभियान के दौरान तिरंगा वितरण, तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, सरकारी भवनों पर त्रिवर्णीय प्रकाश व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

जिला मुख्यालय में 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री की सहभागिता रहेगी. इस यात्रा में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, एनएसएस, माय भारत के स्वयंसेवक, स्वयंसेवी संगठन तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे.

प्रशासन ने जनभागीदारी पर दिया जोर

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए. इसका उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाना और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है.

Also Read : हाजीपुर : आज अक्षयवट राय स्टेडियम में लगेगा रोजगार मेला, 24 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती, जानिए कैसे होगा चयन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >