राघोपुर. राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर श्यामचंद पंचायत स्थित हाइस्कूल के निकट पीसीसी रोड के किनारे से 26 लीटर देसी शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये आरोपित से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. जिसकी जानकारी राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दिया. इन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर श्यामचंद पंचायत हाई स्कूल के निकट पीसीसी रोड के किनारे से 26 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किया गया तस्कर रामपुर श्यामचंद पंचायत निवासी संजीत दास पिता रामदेव दास, सोनेलाल दास पिता कपिल दास, फतेहपुर मंगराटोला निवासी मुकेश दास पिता उगन बताया गया है. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
