हाजीपुर में बंद घर का ताला काट लाखों की चोरी, 7 महीने में दूसरी बार हुई वारदात

हाजीपुर के कुआरी बुजुर्ग गांव में एक घर में चोरों ने दूसरी बार लाखों की चोरी की है. घर का ताला काटकर घर में रखे आभूषण और कीमती सामान ले भागे. इस घटना से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है.

Hajipur Crime News : हाजीपुर में गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कुआरी बुजुर्ग गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला काटकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये. घटना सोमवार की देर रात की बतायी जा रही है. खास बात यह है कि इसी मकान में इससे पहले भी 13 फरवरी को भीषण चोरी हुई थी. दूसरी बार उसी घर को निशाना बनाये जाने से पूरा परिवार दहशत में है.

सात महीने में दूसरी बार उसी घर में चोरी

पीड़ित गृहस्वामी विनोद सिंह ने बताया कि इससे पहले 13 फरवरी को भी चोरों ने उनके घर में चोरी की थी. उस घटना को लेकर उन्होंने गंगाब्रिज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अब एक बार फिर चोरों ने उसी मकान का ताला काटकर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया.

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखे नकदी, आभूषण समेत अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया. चोरी गये सामान की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है. घटना के बाद परिवार के लोगों में भय का माहौल है.

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने खंगाला घटनास्थल

चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाये और घटनास्थल की बारीकी से जांच की. पुलिस चोरों की पहचान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. चोरों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

गंगाब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों का सुराग मिलने की उम्मीद है. चोरों को गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >