वैशाली में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, 10 लाख के गहने समेत नकदी और कीमती सामान ले उड़े चोर

Hajipur theft: बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. लाखों की नकदी, सोने के आभूषण और पीतल के बर्तन गायब थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 Hajipur theft: बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

सुबह खुली नींद तो टूटा मिला तीन कमरों का ताला

पीड़ित रंजय कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में ताला बंद कर सो गए थे. रविवार की सुबह करीब पांच बजे नींद खुलने पर देखा कि घर के तीन कमरों का ताला टूटा हुआ था.

उन्होंने बताया कि घर के अंदर रखे बक्से से 50 हजार रुपये नकद, करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, लगभग एक लाख रुपये मूल्य के पीतल के बर्तनों का सेट तथा महंगे कपड़े गायब थे. चोरी की घटना का पता चलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया.

डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

डॉग स्क्वायड टीम का नेतृत्व अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार ने किया. टीम ने आसपास के इलाके में जांच की, लेकिन कोई विशेष सुराग हाथ नहीं लग सका.

चोरों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू

पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >