महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती गांव में घर से अज्ञात ने इ-रिक्शा की चोरी कर ली, जिसकी सूचना थाने को दी गयी है. बताया जा रहा है कि महुआ सिंहराय निवासी राजीव कुमार का इ रिक्शा हसनपुर ओस्ती निवासी विश्वनाथ पासवान का पुत्र सुनील कुमार चलाता था. रविवार की रात्रि दस बजे के करीब सुनील इ रिक्शा को अपने दरवाजा पर खड़ा करने के बाद सोने चला गया था. इसी बीच इ रिक्शा को चोरी हो गयी. पीड़ित चालक ने इसकी लिखित सूचना थाने को दी है. पुलिस इ-रिक्शा की खोजबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
