हाजीपुर.
होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. होली के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई परेशान न हो इसके लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर राजेंद्रनगर, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा से नई दिल्ली आनंद विहार के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अविध में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी संख्या 02393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे राजेंद्रनगर से 01 मार्च से 31 मार्च तक गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 02394 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे नई दिल्ली से 02 मार्च से 01अप्रैल तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब दानापुर से 02 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलायी जाएगी.- गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब गया से 02 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब मुजफ्फरपुर से 07 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे आनंद विहार से अब 08 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब मुजफ्फरपुर से 08 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे आनंद विहार से अब 09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 02 मार्च से 31 मार्च तक गुरुवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 04 मार्च से 02 अप्रैल तक शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलायी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
