ट्रक की टक्कर से इ-रिक्शा चालक की मौत

ट्रक ले इ-रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी, जिससे इरिक्शा चालक की मौत हो गयी

हाजीपुर से शेखर शुक्ला की रिपोर्ट हाजीपुर. महिसौर थाना क्षेत्र के चांद सराय गांव के समीप रविवार की देर रात सड़क हादसे में इ-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. मृतक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के अरनिया गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार देर रात ई-रिक्शा से महिसौर थाना क्षेत्र स्थित हालिया गांव में अपने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान चांद सराय गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर महिसौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि अजीत कुमार मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार ट्रक और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >