फंदे से लटका मिला शिक्षिका का शव

कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान गांव में रविवार की सुबह एक शिक्षिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका पाया गया. इधर गांव में शिक्षिका की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग जुट गये. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना कटहरा थाना पुलिस को दी.

हाजीपुर. कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान गांव में रविवार की सुबह एक शिक्षिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका पाया गया. इधर गांव में शिक्षिका की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग जुट गये. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना कटहरा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कटहरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगो की मदद से बंद दरवाजे को खोला. कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट और शिक्षिका का फोन भी बरामद किया. मृतका की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज की पत्नी प्रिया भारती के रूप में हुई है. तीन महीने की बेटी के साथ किराये के मकान में रही थी प्रिया भारती मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका कटहरा थाना क्षेत्र के खाजेचांद छपड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हिन्दी की शिक्षिका थी. प्रिया भारती कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान गांव में एक किराये के मकान में अपनी तीन महीने की बेटी और सास के साथ रहती थी. बीते शुक्रवार को उसकी सास शिक्षिका की बेटी को लेकर जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित अपने घर चली गयी थी. रविवार की सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों ने घटना की कटहरा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दूबे पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से अंदर से बंद दरवाजे को खोला गया. अंदर शिक्षिका का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था. छानबीन के बाद पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतका के घर पर कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही मृतका का पति और घर के अन्य लोग पहुंचे. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया. मासूम बेटी से मुखाग्नि दिलवाने की इच्छा जताई मृतका के कमरे से मिला एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया. सुसाइड नोट में लिखा था कि मम्मी-पापा सॉरी, आपकी बेटी हार गयी. मुझे किसी से कोई विवाद नहीं है. मैं अपनी स्वेच्छा से इस दुनिया से जा रही हूं. इन्होंने लिखा है कि उनका पार्थिव शरीर उनके ससुराल न ले जाया जाये, बल्कि उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर में ही किया जाये. अपने पति के बजाय अपनी तीन महीने की मासूम बेटी से मुखाग्नि दिलवाने की इच्छा जताई. यह भी अनुरोध किया कि पुलिस उनके पति या ससुराल वालों पर किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज न करे. मेरी मौत के पीछे किसी का हाथ नहीं है और वह अपनी बीमारी से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठा रही है. उसने अपना मोबाइल फोन को अपने पति को सौंपने को कहा है. इन्होंने बताया कि मोबाइल के नोट्स में कुछ महत्वपूर्ण मैसेज, ऑडियो और वीडियो हैं, जिनका पासवर्ड उनके पति को पता है. अपने पर्स में रखे पैसों से दूध वाले का 5.5 लीटर का बकाया पैसा चुकाने की भी बात लिखी, 19 फरवरी को प्रिया भारती के भाई की थी शादी मृतका के पिता अनंत कुमार ने बताया कि बीते 9 नवंबर 2024 में अपनी बेटी की शादी जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज के साथ की थी. मृतका के पति रक्सौल में आइसीआइसीआइ बैंक के प्रबंधक पद पर है. बीते एक महीने से पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद चल रहा था. जिसकी जानकारी मिली थी. भाई अलंकार की शादी में भी आने के लिए मना कर रहा था, जिसके कारण वह काफी परेशान दी. हैंडराइटिंग की होगी जांच अख्तियारपुर सेहान गांव में एक महिला का का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका पाया गया. कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया है. बरामद सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच की जायेगी. अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी संजीव कुमार दूबे, कटहरा थाना प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >