biharsharif news. लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर करें कार्रवाई : डीएम

डीएम ने घाटकोसुम्भा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

शेखपुरा. जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से डीएम शेखर आनंद ने बुधवार को घाटकुसुभा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय के कामकाज की बारीकी से जांच पड़ताल की इसके साथ ही,रजिस्टरों की गहन जांच पड़ताल की. उन्होंने प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों का अवलोकन किया गया यथा- योजना पंजी, कैशबुक पंजी,आगत-निर्गत पंजी, भंडार पंजी एवं क्षतिपूर्ति एवं चेक निर्गत पंजी लाभुकों को दी जाने वाली राशि और भुगतान की प्रक्रिया की पारदर्शिता को देखा. डीएम ने लापरवाही पर बरतने पर कार्रवाई भी करने का भी निर्देश दिया. इस मौके पर उन्होंने इंटरनेट वायर, शिकायत पेटी, को सही तरीके से सुस्ज्जित कराने का निर्देश दिया.

अंचल कार्यालय के कार्यों को भी देखा

वहीं डीएम ने घटकुसुम्भा अंचल कार्यालय में ऑनलाईन जमाबंदी, मोटेशन, परिमार्जन प्लस, किसान पंजीकरण आदि कार्यों को बारीकी से देखा.इसके साथ ही लंबित आवेदनों को ससमय निष्पादित भी कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही पंचायती राज विभाग के ऑपरेटर, जैकी कुमार, को प्रखंड विकास पदाधिकारी, घाटकुसुभा के स्तर से एक आईडी कार्ड निर्गत करने का निर्देश गया. शिकायत पेटी, सूचना पट्ट एवं ट्रेनिंग सेंटर को भी देखे साथ ही आगंतुकों का बैठने का स्थान सुसज्जित तथा अच्छी तरह से व्यवस्था करने को कहा गया.

अभिलेखों को अद्यतन रखने का सख्त निर्देश

डीएम ने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बायोमैट्रिक हाजिरी की जांच के दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय उपस्थित होने की हिदायत दी ताकि आम जनता को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी तथा प्रखंड और अंचल स्तर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

10 फरवरी से शुरू होगा एमडीएम राउंड

शेखपुरा. डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक समाहारणालय के मंथन सभागर में आयोजित की गई. डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अलावा आईसीडीएस, जीविका, नगर निगम सहित पंचायती राज एवं शिक्षा विभाग के प्रतनिधि शामिल हुए. जिला पदाधिकारी ने कहा कि सर्वजन-दवा सेवन अभियान यानी (एमडीए) में सभी विभागों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि अभियान में शिक्षा विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाता है. साथ जीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका बहनें, विकास मित्र, राशन डीलर और नगर निगम के लोग भी फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खाने के लिए जागरूक करने में मदद करेंगे. इस अवसर पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शेखपुरा जिले के सभी प्रखंडों में पिछले दिनों कराए गए नाइट ब्लड सर्वे के अनुसार शेखपुरा जिला का माइक्रो फाइलेरिया रेट 1 प्रतिशत आया है. इसमें सबसे अधिक बरबीघा प्रखंड का माइक्रो फाइलेरिया रेट 1.6 प्रतिशत आया है. इसको ध्यान में रखते हुए जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले एमडीए राउंड के दौरान लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा के रूप में अल्बेंडाजोल और डीईसी दवा के साथ आईवरमेक्टिन का सेवन कराया जाएगा. इस दौरान दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को फाइलेरिया कि दवा नहीं खिलाई जाएगी.इसके लिए जिला स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है. शेखपुरा जिला कि कुल जनसंख्या 8,14,364 में से 6,92,209 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस बैठक में जिला वेक्टर रोग नियंत्रण पाधिकारी श्याम सुंदर कुमार ,भीडीएस मनोज कुमार ,पिरामल के प्रतिनधि आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >