जदयू प्रदेश कमेटी में सुनील शर्मा बने प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Hajipur News : जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश कमेटी में सुनील शर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है. इस फैसले से लोहार समाज और जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. यह नियुक्ति समाज के सम्मान को दर्शाती है.

Hajipur News : जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश कमेटी में सुनील शर्मा को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर वैशाली में जदयू कार्यकर्ताओं और लोहार समाज के लोगों में खुशी का माहौल है. इस अवसर पर बिहार अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तथा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया.

लोहार समाज ने निर्णय का किया स्वागत

पदाधिकारियों ने कहा कि लोहार समाज के एक प्रतिनिधि को प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी वर्गों और जातियों को सम्मान देने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया है. उनकी राजनीति "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" की भावना पर आधारित रही है.

प्रदेश सचिव बनने पर हुआ सम्मान

प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद सुनील शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उनका सम्मान किया. इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल भेंट कर मिठाई खिलाई गई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर बिहार अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष नीलम देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी नागेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता ओम प्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, उमेश शर्मा, पप्पू शर्मा, मनोज शर्मा, राजकुमार शर्मा, संतोष शर्मा, ज्योति शर्मा, नरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण शर्मा (जेपी सेनानी), अशोक कुमार शर्मा, मनोज कुमार ठाकुर, सुजीत शर्मा, आयुष राज, कृष्णा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >