hajipur news. छात्राओं ने निकाली मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी

आंबेडकर चौक स्थित संत जोसेफ स्कूल में नवरात्र श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

महनार. आंबेडकर चौक स्थित संत जोसेफ स्कूल में नवरात्र श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. श्रृष्टि ने शैलपुत्री, सोनम ने ब्रह्मचारिणी, हर्षिता ने चंद्रघंटा, अमृत्या ने कूष्मांडा, प्रिया ने स्कंदमाता, आकृति ने कात्यायनी, अनुष्का ने कालरात्रि, अनुराधा ने महागौरी और माहि ने सिद्धिदात्री का रूप धारण किया. रंग-बिरंगे परिधानों और भावपूर्ण अभिनय से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. विद्यालय प्रांगण जय माता दी के गगनभेदी नारों से गूंज उठा. बच्चों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत और नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया. अभिभावक और स्थानीय श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर उदय शंकर जायसवाल, प्राचार्य श्रीकांत जायसवाल, पंकज कुमार, ऋतिक सिंह, तनीषा जायसवाल सहित कई शिक्षकों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >