हाजीपुर: गुरु पूजन के साथ मनाया रक्षा बंधन उत्सव, विद्यार्थियों ने शिक्षकों व पेड़ों को बांधी राखी

महनार के श्रीराम क्लासेस में रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों को राखी बांधी और पेड़-पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

Hajipur News : हसनपुर स्थित श्रीराम क्लासेस निःशुल्क शिक्षा केंद्र में बुधवार को गुरु पूजन सह रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया. वहीं संस्थान परिसर में लगे पेड़ को राखी बांधकर विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

शिक्षकों को राखी बांधकर जताया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा के अनुरूप शिक्षकों का पूजन किया और उन्हें राखी बांधी. शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया.

राखी निर्माण प्रतियोगिता में सुकृति रही अव्वल

कार्यक्रम में राखी निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक और संदेशपरक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सुकृति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

पेड़ को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विद्यार्थियों ने संस्थान परिसर में लगे पेड़ को राखी बांधकर प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया. इस दौरान पेड़-पौधों के संरक्षण और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया. विद्यार्थियों को बताया गया कि रक्षा का भाव केवल किसी व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि गुरु, समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है.

गुरु-शिष्य संबंध और संस्कार पर हुई चर्चा

बौद्धिक सत्र में गुरु-शिष्य संबंध, रक्षा बंधन के महत्व, अच्छे संस्कार और प्रकृति संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गयी. विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में बताया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अच्छे संस्कार अपनाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >