हाजीपुर में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

हाजीपुर के राजापाकर प्रखंड में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाली. इस कार्यक्रम ने देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया.

Hajipur News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के छात्राओं द्वारा विभिन्न चौक चौराहा गली मोहल्ले में तिरंगा यात्रा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई. वही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के छात्र छात्राओ द्वारा भी हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई .जो प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर बाजार के हाई स्कूल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक,शनिचर हाट चौक, कुशवाहा चौक, थाना रोड होते हुए वापस हाई स्कूल चौक तिरंगा यात्रा पहुंची. वही विद्यालय परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार द्वारा छात्राओं को हर घर तिरंगा के महत्व को बताया गया तथा कहा कि तिरंगा झंडा का हमारे देश में बहुत बरा महत्व है. हम सभी भारतीय 26 जनवरी को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराते हैं. वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी तिरंगा झंडा फहराते हैं. मौके पर उपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार, केशव नारायण राय, अमरेश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वर राय, सुजीत कुमार, मीना कुमारी, सिद्रा शरीफ, शबनम खानम, सुजीत कुमार, दिलर अली खान सहित अनेक छात्र-छात्रा शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >