hajipur news. प्रवेश पत्र नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने जाम की सड़क

ताजपुर रोड में संचालित एक इंस्टीट्यूट के छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं देने से परीक्षा से वंचित आक्रोशित छात्रों ने कुशहर चौक पर सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया

महुआ. ताजपुर रोड में संचालित एक इंस्टीट्यूट के छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं देने से परीक्षा से वंचित आक्रोशित छात्रों ने कुशहर चौक पर सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान महुआ- ताजपुर मुख्य मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया. ताजपुर रोड में संचालित प्रवाह हेल्थकेयर पारामेडिकल इंस्टीट्यूट ने छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं दिया. इससे नाराज छात्रों ने शुक्रवार को कुशहर चौक पहुंच कर महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. छात्रों ने आरोप लगाया कि इंस्टीट्यूट ने नामांकन और परीक्षा फार्म का पैसा लेने के बाद भी प्रवेश पत्र का वितरण नहीं किया, जिस कारण उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ रहा है. छात्रों ने प्रशासन से इसकी जांच कर वंचित छात्रों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान घंटों यातायात अवरुद्ध रहा. बाद में प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया गया एवं जाम को हटाया गया. इस संबंध ने इंस्टीट्यूट संचालक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो पाया. मामले में बीडीओ संजीत कुमार ने बताया कि जाम की सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजा गया था. उन्होंने छात्रों की समस्या से अवगत होकर उन्हें प्रवेश पत्र निर्गत कराने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >