हाजीपुर में नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस, सप्लायर से पूरे नेटवर्क तक होगी कार्रवाई: डीएम

हाजीपुर में डीएम वर्षा सिंह ने मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए नशा कारोबारियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Hajipur News : हाजीपुर समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को डीएम वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी की बैठक हुई. इसमें जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और सेवन पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित एनडीपीएस मामलों, सीमावर्ती व दियारा क्षेत्रों में निगरानी, नशामुक्ति जागरूकता और विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई.

छोटे कारोबारी ही नहीं, पूरे नेटवर्क पर होगी कार्रवाई

डीएम ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल छोटे स्तर के कारोबारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. सप्लायर, डिस्ट्रीब्यूटर और पूरे नेटवर्क की पहचान कर उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए.

अंतरराज्यीय नेटवर्क पर विशेष नजर

डीएम ने सभी थानाध्यक्षों और संबंधित पदाधिकारियों को अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थों के नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने खुफिया तंत्र को मजबूत करने और प्राप्त सूचनाओं का त्वरित सत्यापन कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. सूचना मिलने के बाद किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के परिवहन और अवैध कारोबार पर समय रहते अंकुश लगाना है.

लंबित एनडीपीएस मामलों में तेजी के निर्देश

बैठक में लंबित एनडीपीएस मामलों की भी समीक्षा की गई. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >