वैशाली: बेलसर में 16 केवीए ट्रांसफॉर्मर चोरी का खुलासा, बाथरूम में कचरे के नीचे छिपाया तांबा क्वायल बरामद

बेलसर थाना क्षेत्र में 16 केवीए ट्रांसफॉर्मर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आरोपी के घर से बाथरूम में कचरे के नीचे छिपाया गया चोरी का तांबा क्वायल बरामद किया गया है. पुलिस अब इस चोरी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है.

Vaishali transformer theft: बेलसर थाना क्षेत्र में 16 केवीए ट्रांसफॉर्मर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ट्रांसफॉर्मर चोरी के आरोपित के घर छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाथरूम में कचरे से ढककर छिपाया गया चोरी के ट्रांसफॉर्मर का तांबा क्वायल बरामद किया है. बरामदगी के बाद पुलिस ट्रांसफॉर्मर चोरी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है.

6 अगस्त की अहले सुबह हुई थी ट्रांसफॉर्मर चोरी

जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त की अहले सुबह करीब दो बजे मुजापकड़ी गांव के वार्ड संख्या-14 में मौ. हुसैन मियां के घर के समीप लगे 16 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की चोरी की सूचना बिजली विभाग को मिली थी. सूचना मिलते ही विभाग ने बेलसर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही ट्रांसफॉर्मर चोरी में शामिल लोग मौके से फरार हो गए.

आरोपित के घर पहुंची पुलिस, बाथरूम में छिपाया था तांबा

घटना के बाद पुलिस ने अनुसंधान जारी रखते हुए संदेह के आधार पर बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा जयराम गांव निवासी भोलू उर्फ कनखरवा के घर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस की नजर बाथरूम में पड़े कचरे पर गई. कचरा हटाने पर उसके नीचे चोरी किए गए ट्रांसफॉर्मर का तांबा क्वायल बरामद हुआ. पुलिस को आशंका है कि ट्रांसफॉर्मर को खोलकर उसके कीमती हिस्सों को अलग-अलग कर छिपाने की तैयारी की गई थी.

पहले भी ट्रांसफॉर्मर चोरी में जेल जा चुका है आरोपित

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ई. आदर्श के अनुसार, उक्त आरोपित पूर्व में भी वैशाली थाना कांड संख्या 628/25 में ट्रांसफॉर्मर चोरी के मामले में जेल जा चुका है. ऐसे में दोबारा ट्रांसफॉर्मर चोरी के मामले में उसका नाम सामने आने और उसके घर से चोरी के ट्रांसफॉर्मर का तांबा क्वायल बरामद होने से पुलिस की जांच और गंभीर हो गई है.

कनीय विद्युत अभियंता ने बेलसर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

चोरी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रांसफॉर्मर चोरी की इस घटना में कितने लोग शामिल थे और चोरी के बाद तांबा निकालकर उसे कहां खपाने की तैयारी थी. आरोपित के घर से हुई बरामदगी को पुलिस मामले में अहम कड़ी मान रही है. फिलहाल आरोपित फरार बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी है.

Also Read: अब पुनपुन से पटना सिर्फ 15 मिनट में, मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड तैयार, इस दिन से दौड़ सकती हैं गाड़ियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय पटेल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >