hajipur news. राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा में शामिल होंगे पार्टी के वरीय पदाधिकारी

विधायक ने बताया कि विधानसभा स्तर पर पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने के लिए पार्टी सामाजिक न्याय परिचर्चा कर रही है

महुआ. महुआ मुकुंदपुर स्थित विवाह भवन में सोमवार को राजद द्वारा आयोजित की जानेवाली सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी शामिल होंगे. इसकी जानकारी स्थानीय विधायक डा. मुकेश रौशन ने दी.

विधायक ने बताया कि विधानसभा स्तर पर पार्टी को और ज्यादा मजबूती प्रदान करने के लिय शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव द्वारा किये घोषणाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही अधिकाधिक लोगों को पार्टी में शामिल करने को लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जागरूक करना है. इन्होंने बताया कि सोमवार को होनेवाली परिचर्चा कार्यक्रम की सफलता को लेकर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों तथा गांव गांव जाकर लोगों से मिलकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला कार्यक्रम अपराह्न तक चलेगा. उमस भरी गर्मी में कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसको लेकर विशेष रूप से तैयारी की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >