वैशाली के चकसिकंदर ओपी पहुंचे एसपी शुभांक मिश्रा, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

Vaishali SP : वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बिदुपुर प्रखंड के चकसिकंदर ओपी का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए. भविष्य में ओपी को थाना बनाने की संभावना भी जताई गई.

Vaishali SP : वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित चकसिकंदर ओपी का पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

चकसिकंदर ओपी का किया औचक निरीक्षण

मंगलवार की शाम वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बिदुपुर प्रखंड स्थित चकसिकंदर ओपी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपी की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

साफ-सफाई और लंबित मामलों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ओपी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों एवं संचिकाओं के रखरखाव, सूचना संकलन की व्यवस्था और लंबित कांडों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने और रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने का भी निर्देश दिया.

राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश

एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि हाजीपुर-जंदाहा राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे स्थित होने के कारण चकसिकंदर ओपी का महत्व अधिक है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है. ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और प्रभावी वाहन जांच अभियान चलाना आवश्यक है.

ओपी प्रभारी को दिए आवश्यक सुझाव

एसपी ने ओपी प्रभारी संदीप कुमार को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को मजबूत करने तथा पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव भी दिए.

थाना बनने की संभावना भी जताई

निरीक्षण के दौरान एसपी ने भविष्य में चकसिकंदर ओपी को थाना में उत्क्रमित किए जाने की संभावना भी जताई. उन्होंने कहा कि बढ़ते कार्यभार को देखते हुए भविष्य में इस दिशा में पहल की जा सकती है.

Also Read : हाजीपुर: लालगंज में दुग्ध उत्पादक किसानों को मिला प्रोत्साहन, सहयोग समिति ने बांटी ₹1 लाख की राशि और सामग्री


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >