नहुआ में मनायी गयी शहीद-ए-आजम की जयंती

जयंती समारोह की अध्यक्षता रघुनाथ पासवान एवं संचालन विक्की कुमार ने किया

महुआ.

प्रखंड क्षेत्र की ताजपुर बुजुर्ग पंचायत में भगत सिंह विचार मंच के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जयंती समारोह की अध्यक्षता रघुनाथ पासवान एवं संचालन विक्की कुमार ने किया. सभी ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस मौके पर रविन्द्र प्रसाद, नरेश राम, नौशाद आलम, विपिन कुमार, प्रकाश कुमार, गौतम कुमार, जीतू पासवान शामिल हुए.

उधर मंगरू चौक पर भी कार्यक्रम आयोजित कर जयंती समारोह मनाई गई. कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद विश्वनाथ विप्लव, पूर्व समिति सदस्य अर्जुन कुशवाहा, पिंकी विप्लवि, राहुल कुमार सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >