Hajipur News : हाजीपुर में वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ, एसडीओ रोड के तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. कार्यालय परिसर में संघ के सचिव नागेंद्र राय ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद संगोष्ठी आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया और आजादी के आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की गयी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता प्रभात कुमार ने की, जबकि साहित्य सचिव सह मीडिया प्रभारी रवींद्र कुमार रतन ने संचालन किया. वंदे मातरम् और जन गण मन के सामूहिक गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके बाद काव्य पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. वरिष्ठ सदस्य राजेश्वर सिंह ने मातृभूमि को शीश चढ़ाऊं कविता का सस्वर पाठ किया.
नयी पीढ़ी को आजादी का मूल्य समझने की अपील
संघ के संयुक्त सचिव गोविंद कांत वर्मा, उपाध्यक्ष त्रिलोकी राय और शिक्षाविद सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में जिले के सपूतों के योगदान को अविस्मरणीय बताया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष से प्रेरणा लेकर नयी पीढ़ी को आजादी का महत्व समझना चाहिए.
रवींद्र कुमार रतन ने कहा कि आजादी के 80 वर्षों में देश ने क्या पाया और क्या खोया, इसका मूल्यांकन किया जाना चाहिए. उन्होंने वर्तमान पीढ़ी से देश की उपलब्धियों और चुनौतियों को समझने तथा राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने की अपील की.
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
अधिवक्ता मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया. मौके पर कमल किशोर प्रसाद, मिथिलेश कुमार, राजकुमार श्रीवास्तव, जनार्दन राय, विपिन कुमार श्रीवास्तव, बैद्यनाथ राय, कामेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद, महेश राय, कृष्णा सिंह, नागेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.
