हाजीपुर: मिलावटी मिठाइयों पर प्रशासन का एक्शन, सदर SDM के नेतृत्व में 5 दुकानों पर छापेमारी; 9 खाद्य नमूने जब्त

हाजीपुर में सदर एसडीएम के नेतृत्व में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की गई. प्रशासन ने 5 प्रतिष्ठानों से 9 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए हैं.

Hajipur News: वैशाली जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सघन जांच अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) रामबाबू बैठा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हाजीपुर के जढूआ क्षेत्र में कई मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की.

जढूआ मंडी व बस स्टैंड इलाके में 5 प्रतिष्ठानों की जांच

सदर एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जढूआ सब्जी मंडी, जढूआ मार्केट और जढूआ बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित दुकानों और मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया. अभियान के दौरान कुल पांच प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तैयार की जा रही मिठाइयों, खोया, पनीर और अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच की गई तथा गुणवत्ता परीक्षण के लिए 9 संदिग्ध खाद्य नमूने संग्रहित किए गए.

लैब जांच के लिए भेजे जाएंगे नमूने, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

संग्रहित किए गए सभी 9 खाद्य नमूनों को विधिवत सील कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला (Food Testing Laboratory) भेजा जा रहा है.

सदर एसडीएम ने स्पष्ट किया कि लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी भी नमूने में मिलावट, हानिकारक रसायन या गुणवत्ता मानकों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित दुकानदार और प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI Rules) तथा सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

'स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा': प्रशासन

जिला प्रशासन ने मिलावटखोरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कारोबारी को कतई बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे मिठाइयों और पैकेज्ड खाद्य सामग्री की खरीदारी करते समय एक्सपायरी डेट, निर्माण तिथि और गुणवत्ता की जांच अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना तत्काल प्रशासन को दें.

Also Read: वैशाली: बिदुपुर में महीनों से जले पड़े कृषि ट्रांसफार्मर, सिंचाई के लिए डीजल पंप का सहारा ले रहे किसान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >