hajipur news. स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी ठोकर, छह लोग गंभीर रूप से जख्मी

अग्निवीर की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद परिवार के साथ पैतृक घर लौट रहा था जवान, पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला है परिवार

सराय. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर सराय थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के निकट पटना की ओर से आ रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गयी, जिससे स्कॉर्पियो पर सवार महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सराय थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया. जहां इलाज जारी है. सभी घायल पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल प्रखंड के नया टोला ढाका निवासी नवाब आलम का पुत्र सरवर आलम, अशोक भगत का पुत्र शशि रंजन भगत, शशि रंजन भगत का भाई रवि रंजन भगत, हरिचंद भगत के पुत्र अशोक भगत, हरिश्चंद्र भगत की पत्नी रीता देवी बताया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शशि रंजन का अग्निवीर के तहत आर्मी की ट्रेनिंग दानापुर में चल रहा था. ट्रेनिंग खत्म होने पर शशि रंजन के पूरे परिवार उसे लाने पूर्वी चंपारण से स्काॅर्पियो सवार होकर दानापुर पहुंचे थे. दानापुर से शशि रंजन को लेकर वापस पूर्वी चंपारण लौटने के दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के सराय थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के निकट स्कार्पियो ने अपना नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे चालक समेत 6 लोग घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां सभी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो आगे चल रही ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी. इस घटना में स्कॉर्पियो सवार 6 लोग घायल है. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रक और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

मणिभूषण कुमार

, थानाध्यक्ष, सराय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >