सावन महोत्सव में ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग, गीत-नृत्य और नाटक से बच्चों ने मोहा मन

राघोपुर के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ, जहाँ छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया।

Hajipur News : राघोपुर राजकीयकृत पृथ्वी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपुर परिसर में शुक्रवार को ईको क्लब एवं किशोरी बालिका कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छिपी छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर कला और संस्कृति को नई दिशा देना था. विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक और लोक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया.

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ठाकुर और वरीय शिक्षक राजीव कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संगीत शिक्षक मुकेश कुमार ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जिसके बाद छात्राओं ने स्वागत गान पेश किया.

कजरी गीत से सजा सावन का रंग

सपना कुमारी, प्रीति, तनु और शिवानी ने कजरी गीत की प्रस्तुति देकर सावन का माहौल बना दिया. वहीं, ‘बेटी हूं मैं बेटी हूं’ सामूहिक नृत्य के माध्यम से बेटियों की गरिमा और सम्मान का संदेश दिया गया.

मोबाइल और सोशल मीडिया पर लघु नाटक ने किया प्रभावित

मनजीत, नीतीश, पंकज, रवि, चिंटू, चंदन और अंशु ने सोशल मीडिया, मोबाइल, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सएप के बढ़ते प्रभाव पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किया. नाटक के माध्यम से सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर

कार्यक्रम को सफल बनाने में बीपीएससी शिक्षिका अर्चना कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने विद्यालय के बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानकर उन्हें मंच उपलब्ध कराया. वरीय शिक्षक राजीव कुमार साह ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए अर्चना कुमारी और संगीत शिक्षक मुकेश कुमार के प्रयासों की सराहना की.

कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन रविकांत ठाकुर ने किया. मौके पर शिक्षक मुकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार, शुभ्रा राज, प्रीति टट्टू, ज्योति कुमारी, विभा कुमारी, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अमन आकाश, अमरजीत कुमार, महावीर प्रसाद शाह, भागीरथ राय समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे. कार्यक्रम में तनु, शिवानी, काजल, प्रीति, सपना, अफसाना खातून, अनिशा, आश्विन प्रिया, चंदन, नीतीश, मनजीत, पंकज, रवि, चिंटू, डब्लू, आरुषि और रवि रोशन समेत अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >