गनियारी में गंगा नदी में कटाव रोकने के लिए सरकार ने 64 करोड़ 12 लाख रुपये की दी स्वीकृति

गनियारी गांव को गंगा नदी के कटाव से बचाने के लिए के 1710 मीटर की लंबाई में कटाव निरोधी कार्य किया जायेगा.

देसरी. देसरी थाना क्षेत्र एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के गनियारी गांव में गंगा नदी के कटाव को रोकने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विशेष निर्माण कार्य की मंजूरी है. गनियारी गांव को गंगा नदी के कटाव से बचाने के लिए के 1710 मीटर की लंबाई में कटाव निरोधी कार्य किया जायेगा. उक्त सुरक्षा कार्यों के लिए 64 करोड़ 12 लाख 53 हजार रुपये की मंजूरी दी है. जिओ बैग और बोल्डर पिचिंग के माध्यम से कटाव निरोधी कार्य किया जायेगा. निर्माण कार्य हो जाने के बाद जो दो प्रतिशत गनियारी गांव बची है. उसको गंगा नदी के कटाव से सुरक्षा मिलेगी. कैबिनेट के बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा यह विशेष योजना की मंजूरी देने की जैसे ही जानकारी कटाव पीड़ितों को हुई कि उनके मन में आशा की एक उम्मीद जगी है कि अब जो गांव बची है, वह सुरक्षित हो जाएगी. इसको लेकर स्थानीय पैक्स अध्यक्ष कृष्ण बल्लभ गुप्ता, समाजसेवी शंभू राय, विकास कुमार, अर्जुन राय ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद दिया है. स्थानीय विधायक महेंद्र राम ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में राज्य सरकार से कटाव निरोधी कार्य करने की मांग किया था. जिसको मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है. जिसको लेकर तहे दिल से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त करते है.

गनियारी में लगभग 98 प्रतिशत घर गंगा नदी के कटाव में बह गया

देसरी. सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 13 ग्राम गनियारी में गंगा नदी के कटाव में लगभग 98 प्रतिशत घर नदी में समा चुका है. साथ ही लगभग दो हजार एकड़ से ज्यादा उपजाऊ जमीन गंगा नदी में समाहित हो गयी है. कटाव के कारण गनियारी का अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच गयी थी. गनियारी में अब मात्र दो प्रतिशत घर बचे है. कटाव के समय आपदा विभाग के द्वारा हजारों हरे भड़े पेड़ पौधे एवं लाखों रुपये के जीयो बैग रखकर कटाव रोकने की कोशिश की गयी थी, जो विफल रही. स्थानीय ग्रामीण विकास कुमार, वार्ड सदस्य मिथलेश राय, नितेश सिंघानिया, अजय पासवान, अर्जुन राय ने बताया कि पहले गंगा नदी यहां से सात किलोमीटर दूर था, जो कटाव होते होते अब हाजीपुर महनार रोड एनएच 122 बी के नजदीक आ गया है. अब राज्य सरकार के द्वारा कटाव से बचाव के लिए बोल्डर पिचिंग किया जायेगा. यह बहुत ही हमारे गांव के लिए खुशी की बात होगी. कटाव की दहशत से लोग अपने खून पसीने के मेहनत के कमाई से बनाये घरों को अपने ही हाथों से तोड़कर ईंट, किवाड़ आदि जरूरत के सामान अपने साथ सुरक्षित स्थान पर ले गये थे. गनियारी में कटाव देखने के लिए देसरी प्रखंड क्षेत्र के भिखनपुरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी अरुण महतो की 48 वर्षीय पत्नी शिला देवी गंगा नदी के किनारे गयी थी. कटाव को देखने के दौरान वह असन्तुलित होकर गिर गयी और तेज बहाव के धारा में वह देखते ही देखते समा गयी थी. गंगा नदी से हुए कटाव में गनियारी में देवी राय, रामप्रवेश राय, ललित राय, अर्जुन राय, उमाशंकर राय, संजीत राय, राजीव राय, चंद्र मोहन राय, पिंकी देवी, श्यामपरी देवी, लाल बाबू राय, रामप्रवेश राय, रामा राय, भूलूं राय, जयलाल राय, शिवचंद्र राय, अनिल राय, रामविलास राय, प्रमोद राय, प्रदीप राय, गोगल राय, संजय राय, कपल राय, वकील राय, रामप्रवेश राय, रंजीत राय, बिंदा राय, अवधेश राय, राजकुमार राय, नवल राय, जुलम राय, अरविंद ठाकुर, प्रमोद राय, सीपाही राय, कुशेश्वर राय, देवप्रसाद राय, जगदीश राय, ममता देवी, संतोंष राय, उमेश राय, सुरेश सिंह, पवन सिंह, भुल्लु राय, संजीत राय, उमाशंकर राय, राजीव राय, रामाशंकर राय, अग्निदेव सिंह, उमेश सिंह, अमोद सिंह, अनरजीत राय,शिवचंद्र राय, प्रमोद सिंंह, वीरचन्द्र राय, जयलाल राय, विपिन सिंह, अमरेश सिंह, परम राय, नरेश राय,रामसिंगार राय, कपल राय, उमाशंकर राय, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, रामशंकर राय, सुदेश राय, नंदन राय, जगेश्वर राय, जवाहर राय समेत सैकड़ों लोगों का घर कटाव के भेंट चढ़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >