आज हाजीपुर के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में आयोजित होगा सहयोग शिविर

बिहार सरकार की पहल पर आज जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों में सहयोग शिविर का आयोजन होगा। अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अपने नजदीकी शिविर में जरूर जाएं।

हाजीपुर. आज जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों एवं विभिन्न नगर निकायों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. बिहार सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ गवर्नमेंट सर्विसेज की अवधारणा के अनुरूप आमजन को उनके निवास क्षेत्र के निकट ही विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लोक शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन किया जा रहा है. सहयोग पोर्टल के पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का अधिकतम 30 दिनों के अंदर निष्पादन किया जाना अनिवार्य है. इसी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत एवं नगर निकाय स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्काल पंजीकरण, आवश्यकतानुसार सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोडिंग तथा संबंधित विभाग को शीघ्र अग्रसारित करने की व्यवस्था रहेगी. इसके लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित सभी आवश्यक तकनीकी संसाधनों है. साथ ही आमजन की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं भी की गई हैं. 21 जुलाई को सहयोग शिविर के चयनित पंचायत/स्थल 1. महनार - गोरीगामा एवं वासुदेवपुर चंदेल 2. हाजीपुर - दौलतपुर देवरिया एवं थाथन बुजुर्ग 3. भगवानपुर - शाहमियां रोहुआ एवं मियां बैरो 4. लालगंज - पुरनटांड एवं पुरैनियां 5. बिदुपुर - बिदुपुर एवं मझौली 6. पटेढ़ी बेलसर - चकगुलामुद्दीन एवं जारंग रामपुर 7. वैशाली - जतकौली एवं मदरना 8. राघोपुर - मोहनपुर एवं फतेहपुर 9. महुआ - हीरारामपुर उर्फ पहाड़पुर एवं रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू 10. गोरौल - पीरापुर मथुरा एवं इस्माईलपुर 11. चेहराकलां - शाहपुर खुर्द एवं कटहरिया बुजुर्ग 12. राजापाकर - भलुई एवं बैकुण्ठपुर 13. जंदाहा - नारी खुर्द एवं अदलपुर 14. पातेपुर - सिमरवाड़ा, सैदपुर डुमरा एवं मंडई डीह 15. सहदेई बुजुर्ग - सुल्तानपुर एवं मुरौवतपुर 16. देसरी - भीखनपुरा नगर निकाय क्षेत्र में 1. हाजीपुर नगर परिषद - वार्ड संख्या 35, सामुदायिक भवन, मालीपुर 2. महुआ नगर परिषद - वार्ड संख्या 6, ब्रह्मस्थान 3. महनार नगर परिषद - वार्ड संख्या 5, पुराना नगर परिषद कार्यालय 4. लालगंज नगर परिषद - वार्ड संख्या 2, बुनियादी विद्यालय, बेदौली 5. गोरौल नगर पंचायत - वार्ड संख्या 1, आंगनबाड़ी केन्द्र, शैलेश स्थान 6. पातेपुर नगर पंचायत - वार्ड संख्या 5, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरसंडा 7. जंदाहा नगर पंचायत - वार्ड संख्या 11, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरनियां (बालक) सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकट आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायतों, समस्याओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का लाभ उठाएं. जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है. सहयोग पोर्टल अथवा सहयोग शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता के लिए राज्य सरकार के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaif ahmed

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >