हाजीपुर में ग्राहक बनकर लूटने आये अपराधी, पिस्तौल निकालते ही दुकानदार ने एक को दबोचा, दो भाग गये

वैशाली जिले में एक फर्नीचर दुकानदार ने पिस्तौल की नोक पर लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। ग्राहक बनकर आए तीन बदमाशों में से एक ने हथियार निकाला, जिसे दुकानदार ने पकड़ लिया और शोर मचाया. शोर सुनकर अन्य लोग जुट गए और पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.

Hajipur Crime News : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कढ़निया गांव में शुक्रवार की दोपहर एक फर्नीचर दुकानदार ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से पिस्तौल के बल पर लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया. ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे तीन बदमाशों में से एक ने जैसे ही हथियार निकालकर लूटपाट की कोशिश की, दुकानदार ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. दुकानदार की हिम्मत देख उसके दो साथी मौके से भाग निकले. शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए.

घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार के कब्जे में आए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.

गोदरेज दिखाने के बहाने दुकान में घुसे थे बदमाश

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की अपराह्न करीब तीन बजे बाइक से तीन बदमाश आरके डेयरी के पास स्थित एसके स्टील दुकान पर पहुंचे. तीनों ने खुद को ग्राहक बताया और दुकानदार महेश सिंह से गोदरेज दिखाने को कहा.

दुकानदार काउंटर से उठकर दुकान के अंदर गोदरेज दिखाने चला गया. इसी दौरान बदमाशों ने लूट की योजना को अंजाम देने के लिए कमर से पिस्तौल निकालने का प्रयास किया.

दुकानदार की हिम्मत से बिगड़ा अपराधियों का खेल

बदमाश के हाथ में हथियार आते देख दुकानदार ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और एक बदमाश को पकड़ लिया. इसके बाद वह जोर-जोर से शोर मचाने लगा. दुकानदार के शोर मचाते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. लोगों को जुटता देख दो अन्य बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद दुकानदार द्वारा पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर थाने लाया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और फरार दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी है.

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बदमाशों के पास हथियार कहां से आया और क्या वे किसी अन्य वारदात में भी शामिल रहे हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. महुआ एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: वैशाली: बाढ़ के पानी में तेज धार से पलटी नाव, मवेशियों को देखने जा रहे व्यक्ति की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >